Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२३ मार्च २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बृहस्पतिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – द्वितीया रात्रि – ०८:०७ मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – रेवती दिन – ०३:४९ मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – ब्रह्म प्रातः – ०७:४९ मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – समाप्त दिन – ०३:४९ मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – ०३:४९ मि. तक उपरांत अश्विनी का है|
चंद्र राशि – मीन दिन ०३:४९ मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से – ०३:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:०३ मि.।
सूर्यास्त – ०६:०५ मि.।
व्रत – नवरात्रि।
पर्व – नववर्ष,नवरात्रि।

आज विशेष – ब्रम्हचारिणी देवी एवं ज्येष्ठा देवी दर्शन पूजन,सिन्धारा द्वितीया,बालेन्दु व्रत,पंचक समाप्ति दिन – ०३:४९ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,चैती चांद,झूलेलाल जयंती एवं सिन्धी समाज का नववर्ष |

कल विशेष – चन्द्रघंटा देवी एवं सौभाग्य गौरी दर्शन पूजन,अपराह्न में मत्स्यावतार,सौभाग्य सुन्दरी व्रत,मनोरथ तृतीया,मन्वादि तृतीया,अरुन्धती व्रत,गणगौरी व्रत,गौरी दोलोत्सव,दोलारुढ़ शिव पार्वती का पूजन,सरहुल,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – ०३:३१ मि. तक |

मेष राशि – आज खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक है।व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें।मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।संतान के कार्य से चिंता होगी।न्यायालयी कार्य पूरे होंगे।व्यवसाय में मंदी रहेगी।

वृष राशि – आज कार्य की अधिकता रहेगी।नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ- परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा।व्यवसाय में उन्नति संभव है।कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

कर्क राशि – आज सामाजिक आयोजनों में प्रशंशा होगी।व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे।साहस एवं पराक्रम बढ़ेगा।धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज दूसरों के विश्वास में न आयें सतर्क रहें अन्यथा हानि संभव है।विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।प्रेम में सफलता के योग हैं।उधार दिए गए धन के लिए परेशान रहेंगे।

कन्या राशि – आज दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।विवाहयोग्य संतान के विवाह का योग बनेंगा।व्यवसाय में लाभ का योग है।

तुला राशि – आज पुराने साथीयों से मिलन का योग है।रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा।आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे।पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि – आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।नए व्यापार में निवेश करने का योग है।विद्वानों का साथ मिलेगा।लाभदायक सौदे होंगे।प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि – आज संबंधों के प्रति सावधान रहें लापरवाही न बरतें।व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे।निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशि – आज नौकरी में बदलाव के लिए असमंजस्य की स्थिति रहेगी।साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी।संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि – आज समय का सदुपयोग करें।बुरी संगत से बचें।दूसरों की उन्नति से दुखी न हों मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि – आज समय पर कार्य नहीं होने से मन अशांत रहेगा।कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।निर्माण कार्य में सुधार होगा।जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *