Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को राहत

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को राहत यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने साल 2014 में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर कथित हमले से जुड़े मामले में नंदी को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। इसी मामले में 25 जनवरी को प्रयागराज MP-MLA कोर्ट ने नंदी को 1 साल के कारावास की सजा सुनाते हुए ₹10,000 का जुर्माना लगाया था। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *