एनकाउंटर के डर से लल्ला गद्दी ने किया सरेंडर
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी ने एनकाउंटर के डर से बरेली SOG के सामने सरेंडर कर दिया है। लल्ला गद्दी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी। लल्ला गद्दी बरेली जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से लोगों को मिलवाता था। उमेश पाल की हत्या के बाद लल्ला गद्दी फरार चल रहा था। इस मामले में जेलर समेत 5 अफसर निलंबित किए जा चुके हैं।










Leave a Reply