उमेश पाल मर्डर: STF ने नेपाल से अतीक के करीबी को पकड़ा
उमेश पाल हत्याकांड में यूपी STF को बड़ी कामयाबी मिली है। STF ने अतीक अहमद के बेटे असद,
मुस्लिम गुड्डू, साबिर और अरमान को नेपाल सीमा पार कराने, नेपाल में पनाह देने के आरोप में कय्यूम अंसारी को गिरफ्तार किया है। STF पूछताछ के लिए उसे सिद्धार्थनगर ले गई है। उम्मीद है कि STF को कई अहम सुराग मिल सकते हैं। कय्यूम प्रयागराज के मऊआइमा का रहने वाला है और नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पेट्रोल पंप चलाता है।










Leave a Reply