मनी लॉन्ड्रिंग : 5906 केस, 513 गिरफ्तारियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक जानकारी में बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज केसों में से 1,142 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि 513 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 25 केस में ट्रायल पूरा हो चुका है। 24 केसों में आरोपी दोषी ठहराए गए हैं, जबकि एक में बरी कर दिया गया। ED ने बताया कि कुल केस में सिर्फ 2.98% केस जन प्रतिनिधियों (विधायक, पूर्व विधायक, सांसद या पूर्व सांसद) के खिलाफ हैं।










Leave a Reply