टिकैत के लिए बड़ी चुनौती ! भाकियू अराजनैतिक को मिला किसानों का समर्थन
भाकियू (अराजनैतिक) ने मेरठ की कमिश्नरी पार्क में महापंचायत आयोजित की। इसमें मेरठ मंडल के करीब 20 हजार किसान पहुंचे। संगठन ने किसानों की सरकार द्वारा सुनवाई न करने पर प्रदेश भर में पंचायत जारी रखने का एलान किया है। यह संगठन राकेश टिकैत के भाकियू से टूट कर अलग हुआ है। इसने आज पंचायत के बहाने ताल ठोकी है। अब आने वाले समय में यह राकेश टिकैत की किसान राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।










Leave a Reply