अप्रैल से मई तक जारी रहेगा लू का सितम यूपी में गर्मी के साथ-साथ लोगों को लू के सितम का भी सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसी महीने लू दस्तक देगी। हालांकि यह बहुत प्रभावी नहीं होगी। अप्रैल से मई तक लू का प्रकोप पूरे यूपी में रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद राहत विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए गर्मी से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।










Leave a Reply