Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१३ मार्च २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – षष्ठी सायं – ०६:१२ मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – अनुराधा रात्रि शेष – ०५:०९ मि. तक उपरांत ज्येष्ठा।
योग – हर्षण दिन – ०२:४२ मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की सायं – ०३:१२ मि. से रात्रि शेष – ०५:२७ मि. तक है।
मृत्युबाण – दिन – ०८:२० मि. से है।
मूल – ज्येष्ठा का रात्रि शेष – ०५:०९ मि. से है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से दिन – ०९:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:१० मि.।
सूर्यास्त – ०५:५८ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – भद्रा स्वर्ग की सायं – ०६:१२ मि. से रात्रि शेष – ०५:२७ मि. तक,मृत्यु बाण दिन – ०८:२० मि. से,यायी जययोग सायं – ०६:१२ मि. से रात्रि शेष – ०५:०९ मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग रात्रि शेष – ०५:०९ मि. तक |

कल विशेष – वृद्ध अंगारक पर्व (बुढ़वा मंगल),काशी में उत्सव, मृत्युबाण दिन – ०८:२२ मि. तक,स्थायी जययोग दिन – ०४:४२ मि. से रात्रि – ०४:०९ मि. तक,भौम जया सिद्धयोग दिन – ०४:४२ मि. से,पूर्व दिशा में शनि का उदय |

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है,समय प्रसन्नता से बीतेगा परन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।सामाजिक यश की वृद्धि होगी,धन लाभ संभव है, यात्रा लाभदायक रहेगी|

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।अधिकारों का गलत प्रयोग न करे,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।किसी श्रेष्ठ जन का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा,खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।शत्रु सक्रिय रहेगें अत: सावधान रहें।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है,व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।मित्रों से भेट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।कैरियर के प्रति गंभीर रहें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है,लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान दें।क्रोध से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि – आज दिन अच्छा है,किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।धार्मिक यात्रा संभव है |

वृश्चिक राशि – आज दिन कम ठीक है,उहापोह की स्थिति से गुजर रहे हैं अत: शांति से फैसला लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें,सोच को बदले लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु राशि – आज दिन कम ठीक है,दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है, अनावश्यक समय बर्बाद न करें।दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे।शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें।आजीविका में वृद्धि के आसार है।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे।व्यापार व्यवसाय में यश,कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *