Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रेरक जानकारी: MYSTERIES OF SHIVLINGA … ENDLESS

प्रेरक जानकारी: MYSTERIES OF SHIVLINGA … ENDLESS

यूपी में गोरखपुर के नजदीक एक कस्बा है खजनी। कस्बे के पास स्थित गांव सरया तिवारी यूं तो अन्य गांवों की तरह ही है लेकिन एक अद्भुत शिवलिंग के कारण यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसे झारखंडी_शिव भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह शिवलिंग सैकड़ों साल पुराना है। यह इसी स्थान पर प्रकट हुआ था। महमूद गजनवी की सेना भी यहां आयी थीऔर इसे तोडऩे की कोशिश करने लगा।

महमूद गजनवी की सेना ने शिवलिंग को तोडऩे की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सका। तब उसने शिवलिंग पर अरबी भाषा में कलमा खुदवा दिया, जो आज तक इस पर बरकरार है। कलमा खुदवाने से भी भक्तों के मन में शिव के प्रति श्रद्धा कम नहीं हुई। लोग पहले की तरह ही यहां आते हैं और पूरी श्रद्धा से शिव का पूजन करते हैं।

यहां विराजमान शिव के बारे में एक और अनूठी बात है। यह शिवलिंग खुले आसमान के नीचे स्थित है और आज तक यहां जितनी बार भी छत लगवाने की कोशिश की गई, वह सफल नहीं हो सकी। इसके नजदीक स्थित पोखर के जल में भी अद्भुत शक्ति है। लोगों का मानना है कि इसमें स्नान करने से कई रोग ठीक हो जाते हैं। खासतौर से चर्म रोग के लिए यह जल चमत्कारी माना जाता है।

*🪷🪷।। शुभ वंदन ।।🪷🪷*

🪷🪷प्रेषक: डॉ दर्शन बांगिया🪷🪷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *