उमेश पाल हत्याकांड का बिहार- नेपाल कनेक्शन उमेश पाल हत्याकांड में बिहार, नेपाल और कोलकाता कनेक्शन सामने आया है। इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस की STF ने 18 स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और नेपाल व बिहार राज्य की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ कहने से बच रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या करने वाले बदमाश बाहर से आए थे और घटना को अंजाम देकर वापस लौट गए।










Leave a Reply