यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले
होली के दिन यूपी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लखनऊ में दोपहर बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके अलावा आगरा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जबकि वाराणसी में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान पूर्वांचल के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।









Leave a Reply