कोलकाता में होगी सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक
कोलकाता में 17 से 19 मार्च के बीच समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। पार्टी की रीति-नीति में बदलाव पर भी चर्चा की संभावना है। इस बैठक में 20 प्रदेशों के अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे।










Leave a Reply