सारस के दोस्त आरिफ से मिलने पहुंचे अखिलेश, बोले- खुद को नहीं रोक पाया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सारस से दोस्ती कर मशहूर आरिफ से मुलाकात करने अमेठी पहुंचे। वहां उन्होंने आरिफ से मुलाकात की और सारस को देखा। इस दौरान उन्होंने आरिफ से कहा- सारस संग दोस्ती की चर्चा सुनकर आपसे मिलने के लिए खुद को रोक नहीं पाया। पक्षी की जान बचाकर आपने अच्छा संदेश दिया। आपका कार्य सराहनीय है। यह अपने आप में अनोखी कहानी है। बाकी लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।










Leave a Reply