मेघालय: BJP ने दोनों विधायकों को मंत्री बनाने की मांग
मेघालय में भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं। बीजेपी ने NPP को समर्थन देने का एलान किया है, लेकिन इसके लिए बड़ी शर्त रख दी है। मेघालय बीजेपी के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने बताया कि उन्होंने कोनराड संगमा से पार्टी के दोनों विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की मांग की है। NPP के कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ये शपथ ग्रहण समारोह शिलॉन्ग राजभवन में होगा ।










Leave a Reply