राष्ट्रपति बाइडेन को कैंसर, निकाले गए स्किन कैंसर के टिश्यू
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्किन कैंसर हो गया था। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने बताया कि बाइडेन के चेस्ट की स्किन पर घाव हो गया था। सर्जरी के दौरान इस घाव वाली स्किन को हटा दिया गया था। इसे जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें पता चला कि ये घाव बेसल सेल कार्सिनोमा है। यह स्किन कैंसर का सामान्य रूप है। सर्जरी के दौरान कैंसर फैलाने वाले सभी टिश्यूज हटा दिए गए हैं। फिलहाल बाइडेन ठीक हैं।










Leave a Reply