बैंक से निकाला कैश, गड्डी में निकले 500 के चूरन वाले नोट
आगरा में इंडियन बैंक में नोट की गड्डी के बीच से चूरन वाले नोट निकले हैं। इसके बाद से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आवास विकास परिषद के रिटायर्ड कर्मचारी अपनी नातिन की शादी के लिए इंडियन बैंक में कैश निकालने गए थे। इस दौरान उनकी नोट की गड्डी में 500-500 के चूरन वाले नोट मिले। इसके बाद बैंक कर्मचारी को सूचना दी। बैंक प्रबंधन ने कहा कि वे बैंक के कैश से मिलान करने के बाद मामले की जांच करेंगे।










Leave a Reply