अब राजस्थान से अयोध्या पहुंची शिलाएं
नेपाल के बाद कर्नाटक और अब राजस्थान से शालिग्राम की शिलाएं अयोध्या पहुंची हैं। ये शिलाएं राजस्थान के मकराना मार्बल से अयोध्या के राम सेवक पुरम लाई गई हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों से अभी और पत्थरों को लाया जाएगा। पत्थरों के एक्सपर्ट यह तय करेंगे इन सभी शिलाओं में से कौन सा पत्थर रामलला की प्रतिमा बनाने के लिए उपयुक्त है।










Leave a Reply