अतीक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे प्रयागराज में उमेश पाल हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने अतीक अहमद के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट पर छापा मारा है। अपार्टमेंट से दो कार बरामद की गई है। वहीं, इस हत्याकांड का एक आरोपी गुलाम के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन को खंगाल रही है।










Leave a Reply