करोड़ों प्रवासी वोटरों को उसी स्थान से मतदान की सुविधा मिले-सरदार पतविंदर सिंह
प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के द्वारा पत्र लिखकर करोड़ों प्रवासी वोटरों को मिले मतदान की सुविधा हेतु प्रार्थना पत्र लिखा हैl
नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने निर्वाचन आयोग एवं प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के द्वारा पत्र लिखकर करोड़ों प्रवासी वोटरों को मिले मतदान की सुविधा हेतु प्रार्थना पत्र लिखा हैl क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने आगे कहा कि नौकरी या फिर रोजगार के सिलसिले में अपने मूल स्थान से दूर रह रहे ऐसे करोड़ों मतदाताओं को वोटिंग प्रक्रिया से जोड़ने के लिए तत्परता से कार्य होना चाहिए क्योंकि यह करोड़ों वोटर चुनाव में वोट नहीं डाल रहे हैं इसके लिए निर्वाचन आयोग को इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में तेजी से आगे बढ़ाने मे जुट जाना चाहिए करोड़ों वोटर नौकरी या रोजगार के चलते मतदान में हिस्सा नहीं लेते,लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों का मतदान की प्रक्रिया से वंचित रहना एक स्वस्थ,स्वस्थ लोकतंत्र व मजबूत चुनाव प्रक्रिया के सामने चुनौती है आयोग विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की पहचान कराने का कार्य करें जहां यह संख्या ज्यादा है
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों प्रवासियों को उसी स्थान से मतदान की सुविधा देकर उन्हें भी गर्व करने का अवसर प्रदान करेंगे कि भारत को विश्व गुरु बनने में हमारा भी महत्वपूर्ण योगदान हैl










Leave a Reply