फ्लाईओवर से 30 फुट नीचे गिरी बोलेरो, 3 की मौत
लखनऊ में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी बोलेरो सवार अयोध्या में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।









Leave a Reply