Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२० फरवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – अमावस्या दिन – ०१:०४ मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – धनिष्ठा दिन – १२:२० मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – परिघ दिन – ११:४७ मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – प्रथम दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०७:३१ मि. से – ०९:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:२६ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४२ मि.।
व्रत – सोमवती अमावस्या।
पर्व – सोमवती अमावस्या।

आज विशेष – सोमवती अमावस्या,सोमवती अमावस्या में सौभाग्यवती स्त्रियों को पीपल वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की स्वर्ण की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर सौभाग्य वृद्धि हेतु प्रदक्षिणा करनी चाहिए,इस अमावस्या में गंगा स्नान एवं दान का अधिक महत्व है,राष्ट्रीय फाल्गुन मास आरंभ,पूर्व दिशा में बुध का अस्त |

कल विशेष – भागवत में वर्णित पयोव्रत प्रारंभ,उत्तम पुत्र प्राप्ति हेतु १२ दिन का पयोव्रत प्रारंभ जो फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा से द्वादशी पर्यन्त करना चाहिए,त्रिपुष्कर योग दिन – १०:५३ मि. से |

मेष राशि – आज दिन ठीक नहीं है,किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी।भावनात्मक मामलों में तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि – आज दिन उत्तम है,आर्थिक योजना साकार होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि – आज दिन कम ठीक है,भावुकता पर नियंत्रण रखें।उत्तेजना की स्थिति तनावपूर्ण है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि – आज दिन ठीक है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा है,रिश्तों में मधुरता आएगी।जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

धनु राशि – आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।संबंधों में मधुरता आएगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।भागदौड़ रहेगी,ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *