गंगा नदी में डूबे 5 MBBS छात्र, 3 की मौत
बदायूं में कछला गंगा घाट पर MBBS के 5 छात्र डूब गए। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई। सभी बदायूं मेडिकल कॉलेज में 2019 बैच के छात्र हैं। प्रमोद, प्रकाश मौर्य, पवन यादव, नवीन सिंघल और अंकुश नदी नहाने घाट पर गए हुए थे। तभी गहरे पानी में वह अचानक डूबने लगे। लोगों की नजर पड़ी तो वे बचाने भी दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 3 छात्रों की लाश बरामद हुई है, 2 की तलाश जारी है।










Leave a Reply