Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 17 फरवरी 23

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल दिनांक 17 फरवरी 23

  • तिथि: द्वादशी
  • माहः फाल्गुन
  • पक्षः कृष्ण
  • सूर्योदय: 06:58 AM

सूर्यास्त: 06:12 PM

  • नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
  • शुभ मुहूर्त : 12:12 PM से 12:57 PM तक
  • राहुकाल: 11:11 AM से 12:35 PM तक

मेष
आपकी नीतिगत योजनाओं के कारण व्यापार में वृद्धि होने के अच्छे योग है। जरूरत के हिसाब से पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी फिर भी समाधान आसानी से हो सकेगा। प्रियजन के साथ मिलकर रचनात्मक कार्य किये जा सकते है। यात्रा में सावधानी रखे खास कर अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखे। सेहत अच्छी रहूगी।
वृषभ
आपकी कार्यकुशलता में कोई कमी नहीं आयेगी। परन्तु फिजूल की चिन्ता काम को विगाड भी सकती है। स्वतन्त्र व्यवसायियो की कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी का पद आपको दिया जा सकता है। आपको चाहिये कि उसे दिल से स्वीकार करें। यदि घरेलू उलझनें आती भी है तो आपके प्रयासों से ही सुलझ जायेगी। आमदनी से अधिक खर्च न करें। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन
छुट-पुट यात्रा का प्रसंग भी बनता दिखाई दे रहा है और परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बच्चों की आदतों पर खास ध्यान देना होगा लापरवाही उन्हें मार्ग से भटका सकती है। प्रियजन के सहयोग से पराक्रम व सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आत्म विश्वास के साथ कार्यों को करते रहे और परिणामों की चिन्ता ना करें। स्वास्थ्य उत्तम आभास देगा।
कर्क
आर्थिक परेशानी आडे आ सकती है, जिससे आप जरूरत की चीजों पर खुले हाथ से खर्च नहीं कर पायेगे। नृत्य गीत संगीत के क्षेत्र में रुचि बढेगी और प्रियजन से संबंध सुधरेगें। आवास सम्बन्धि समस्याओं का समाधान दोपहर बाद मिल जाने की सम्भावना है, जबकि मन में नई योजनाओं का उदय होगा। यात्रा ध्यान से करें।
सिंह
नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में काम काज तेजी से आगे बढेगा, जिसके कारण व्यस्तता रहेगी। घर और निजी जिन्दगी मे सब कुछ मनोनुकूल चलने से आप खुद भी बहुत अच्छा महसूस करेगें। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि घर और कार्यालय में दूरी बनाकर रखें। करीबी लोग जो आपसे काफी दिनों से नाराज चल रहे थे उनकी नाराजगी दूर करने के लिये भी आज अच्छा मौका है। सेहत के लिये दिन अच्छा है।
कन्या
परिवार के साथ घूमने या बच्चों के साथ खेलकूद में वक्त बिताने का मन बनायें, क्योकि आज का दिन घर परिवार के साथ बिताने के लिये अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामले आज महज औपचारिकता के साथ सुलझ जायेगें और इस सन्दर्भ मे आपकी अहम भूमिका रह सकती है। प्रियजन की बात को कतई टालने की कोशिस ना करें उनके लिये भी समय निकाले।
तुला
आज आपको पहचान का फ़ायदा मिलेगा और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर सकेगें। सहयोगियों का साथ आपके मनोबल को बढायेगा जबकि कार्य के परिणाम कुछ विलम्ब से मगर पूर्ण रूप से मिल सकेगें। घर पर रिश्तेदारों का आगमन कुछ व्यस्तता बढा सकता है। बच्चों के साथ भी समय बितायें और अन्य मामलों में दिन शुभ है।
वृश्चिक
पारिवारिक वाद-विवाद के सुलझने से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी और भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा ही ना हो ऐसा प्रयास आपके द्वारा किया जाना चाहिये। कार्यक्षेत्र में कुछ अनसुलझे सवाल आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित कर सकते है। संयम से काम लें और किसी भी कार्य में जल्दवाजी हानिकारक होगी। आर्थिक तंगी कुछ कम होगी जबकि सोच समझ कर खर्चा करने की सलह है
धनु
सामाजिक दायित्व बढेगें और कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। प्रशासनिक मामलों में सावधानी रखें। कानूनी मामलों में अच्छे सलाहकारों से सलाह लें। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ दिखती है परन्तु निजी सम्बन्धो में निकट्ता आयेगी। बच्चो की तरफ़ से किसी अच्छे समाचार की भी उम्मीद है और सेहत सामान्य रहेगी।
मकर
नौकरी व्यवसाय से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान मित्रों के सहयोग से मिल जायेगा और लेन-देन के मामले आसानी से सुलझ जायेगे। भविष्य मे किसी को कर्ज देते समय जल्दवाजी ना करें। कुछेक मामलों में ऐसा हो सकता है कि परिवार के सदस्य आपकी बात से सहमत ना हो अतः इस बात को दिल से ना ले और संयम बरते। प्रियजन के सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा
कुंभ
काम-काज में महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और थोडा सा प्रयास भी अच्छी सफ़लता देगा । साक्षात्कार देने के लिये भी दिन महत्वपूर्ण हो सकता है जबकि घर परिवार की छोटी -2 बातों को लेकर क्रोध ना करें, ऐसा करने से घर का माहौल बिगड सकता है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य की तरफ़ से किसी भी तरह की चिन्ता नही होगी।
मीन
आपको प्रियजन की सलाह लेनी पड़ सकती है जो आपके लिये फ़ायदेमन्द रहेगी और नौकरी-व्यवसाय के मामलों को लेकर कुछ सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से आपका पाला पड़ेगा। जिससे कार्यों की उलझन बढती दिखेगी परन्तु आपका व्यवहार काम को आसान बना देगा। आयात निर्यात के कामों में भी फ़ायदा होगा। लेन-देन में सावधानी रखें और सेहत को नजरन्दाज ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *