मलबे से हुई पुष्टि, चीन का बैलून कर रहा था जासूसी: अमेरिका
अमेरिका ने पुष्टि की है कि जिस बैलून को उसने मार गिराया था, उसके जरिए चीन जासूसी कर रहा था। US सेना ने कहा ‘बैलून के मलबे को रिकवर करने के बाद उसकी जांच की गई, जिसमें साफ हो गया है कि ये सिविलियन नहीं, बल्कि स्पाई बैलून था। बैलून में हाईडेफिनेशन सेंसर और कैमरे लगे थे। इसके साथ ही कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स भी बरामद हुए हैं। इन सेंसर्स का इस्तेमाल खुफिया जानकारी जुटाने में किया जाता है। ‘










Leave a Reply