BBC पर कार्रवाई गलत, ये अघोषित आपातकाल: कांग्रेस
दिल्ली और मुंबई के BBC ऑफिस पर IT की कार्रवाई पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए अघोषित आपातकाल बताया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा ‘यहां हम अडानी मुद्दे पर JPC की मांग कर रहे हैं और सरकार वहां BBC के पीछे पड़ी हुई है। इसे कहते हैं विनाश काले विपरीत बुद्धि।’ वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा ‘BBC पर ये कार्रवाई अप्रत्याशित है। ‘









Leave a Reply