संसद में आज भी हंगामा, राहुल गांधी को नोटिस
लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे को लेकर हंगामा किया। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। BJP सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर राहुल गांधी से 15 फरवरी तक जवाब मांगा गया है। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कि ‘जो कुछ राहुल गांधी ने कहा वो सब पहले से पब्लिक डोमेन में है। इसमें कुछ भी असंसदीय नहीं है।’










Leave a Reply