याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महा भीषण होगा।
उत्कर्ष के हत्यारो को गिरफ्तार करो।
प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय के पुत्र उत्कर्ष की हत्या के डेढ़ महीने बाद भी हत्यारों को गिरफतार नहीं किया गया ।
जबकि हत्या के पंद्रह दिन बाद एफ आई आर हुआ, हत्या के डेढ़ महीने बाद तक प्रशासन ने हत्यारों को गिरफतार तक नहीं किया, प्रशासन अभी तक मौन क्यो ? अभी तक उत्कर्ष को न्याय क्यों नहीं ??
आज भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने मिडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कल 16 फरवरी को परिजनों के करछना थाने पर अनशन के समर्थन में संघ तैयार है यदि चौबीस घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफतार नहीं किया गया तो संघ इस अनशन को प्रदेश व्यापी अनशन शुरू करेगा। संघ ने आज अपनी कोर कमेटी की बैठक कर निर्णय लिया है कि जिले सभी किसान हितैषी कार्यकर्ता अनशन में समर्थन करें।सभी से संघ की अपील है कि याचना नहीं अब रण होगा संघर्ष महा भीषण होगा। इस संकल्प के लिए तैयार रहें।
अनशन के लिए संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कार्तिकेय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा यमुना पार प्रभारी सत्यम पांडेय सहित सभी तहसील ब्लाक अध्यक्ष ने समर्थन की अपील की है।जय किसान जय हिंदुस्तान










Leave a Reply