Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल

आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल एवं राशिफल
दि,१२फरवरी२३

  • तिथि: षष्ठी
  • माहः फाल्गुन
  • पक्षः कृष्ण

सूर्योदय: 06:41 AM

  • सूर्यास्त: 05:57 PM
  • नक्षत्र: स्वाति
  • शुभ मुहूर्त : अभिजीत – 11:53 AM से 12:45 PMतक
  • राहुकाल: दोपहर 04:32PM से 05:57 PM तक
    मेष

शायद ही आपको किसी और से कुछ सीखने की जरूरत हो क्योंकि आपके अनुभव ही कार्य को सिध्द कर देगें। अपनी इच्छाओं को नियन्त्रण में रख सही रणनीति के साथ समाज और बाहर तालमेल बनायें। इससे आपको सम्मान के साथ-2 आर्थिक लाभ भी होगा और आयात-निर्यात तथा आज के दिन किये जाने वाले निवेश में लाभ की प्रवल सम्भावना दिखती है। परिजनों की सलाह एवं बड़ों का आशीर्वाद लेना कभी ना भूलें।
वृषभ

कार्यक्षेत्र में किये जाने वाले प्रयास सफल रहेगें, जिससे आप खुशी का अनुभव कर सकते हैं। घर की साज सज्जा के लिये खर्च करना पड़ सकता है। आप कोशिस करें कि परिजनो द्वारा किये जाने वाले कुछ परिवर्तनों को वैसा ही अपनायें जैसा वो चाहते है। प्रियजन के साथ समय मनोनुकूल बीतेगा और सेहत के लिये दिन सामान्य प्रतीत होता है।
मिथुन

परिवार के सदस्यों की कमियां ढूंढने की वजाय उनको समय दें और उनसे विचार विमर्ष करें। यदि गलत मार्ग का सन्देह हो तो उन्हे प्रेरणा और सही मार्ग दर्शन देने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक खर्चो को रोकने के लिये ठोस तथा कारगर कदम उठाने की जरूरत है अन्यथा दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होगें। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन मध्यम रहेगा।
कर्क

यदि आपके मन में किसी भी प्रकार की निराशा चल रही है तो हताश ना हों क्योंकि ग्रह इस ओर इशारा कर रहे है कि आपके काम की शुरुआत कम से कम आज से हो जाएगी। परिवार के बीच कुछ बातों को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, शान्ति का दान दें। ध्यान एवं योगा मानसिक शान्ति के लिये उचित माध्यम है इसे अपनायें वैसे सेहत के लिये आज का दिन ठीक रहेगा।
सिंह

यदि कार्य क्षेत्र पर नजर डालें तो ग्रह गति कहती है कि काम धन्धे में बुध्दि बल का प्रयोग करके ही सफ़लता हाशिल की जा सकती है किसी अन्य के भरोसे चलना हानि के सिवा कुछ नहीं दे सकता । घरेलू का माहौल मनोनुकूल रहेगा और घर के सदस्य कुछ बातों पर आपका विरोध भी कर सकते हैं, स्थिति को सम्भालें । प्रेम सम्बन्धों मे निकटता आयेगी और सेहत सामाय रहेगी।
कन्या

काम में नये-2 अनुबन्ध मिलेगें और जिससे आपका काम के प्रतिमनोबल ऊंचा होगा। देश विदेश से अच्छी खबर मिलने की भी सम्भावना है। आयात निर्यात के कार्य में हाथ आजमाया जा सकता है इसमें लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र बढेगा, जिससे आप खुशी का अनुभव करेगें। प्रियजन आपकी भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें।
तुला

कार्यक्षेत्र में विरोधी अडचन डाल सकते हैं, अत: खासकर द्विस्वभाव वाले लोगों से सावधान रहें। काम की व्यस्तता के साथ -2 परिजनों को भी अपना समय देना ना भूलें। पारिवारिक दायित्वों को पूरा करना आपका फ़र्ज है और प्रियजन को उनके खराब समय में प्रोत्साहन और सहयोग दें। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक

कहीं से रुका हुआ पैंसा आकस्मिक आने से खुशी होगी और कार्यों में भी अच्छी उन्नति के योग हैं। आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेगें। घर के छोटे सदस्यों के साथ खुलकर बात करें, इससे उनकी भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी। सेहत के लिये दिन शुभ है, फ़िर भी लापरवाही से बचें।
धनु

आप अंहकारवश विरोधी के लिये भी कोई गलत काम ना करें, अन्यथा भविष्य में आपको पछतावा करना पड़ सकता है। क्योंकि क्रोध सदैव अपना ही बुरा करता है। मन में शान्ति बनाये रखने के लिये शास्त्र और साहित्य का सहारा लें और दोहरे चरित्र वालों से नजदीकी ना बढायें। यदि आप परिवार के मुखिया हैं तो सभी के हितों का समान ध्यान रखें।
मकर

घर से सम्बन्धित किसी भी सन्दर्भ में भ्रमित रवैया ना अपनायें और घरेलू मामलों में अति आत्मविश्वासी ना बनें इससे नुकसानदेय परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। निजी सम्बन्धों में प्रगाढता आयेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। सेहत के हिसाब से व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
कुंभ

कार्यक्षेत्र में काम करने वालों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें और नजर रखें। रिश्तेदारी से आपको खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आप दिनभर आनन्द का अनुभव करेगें। प्रियजन के साथ सम्बन्ध मधुर बने रहेगें और आज उनके लिये समय निकाले और कहीं घूमने जायें। मौसम में हो रहे बदलाव से सर्दी खांसी हो सकती है आवश्यक उपचार लें।
मीन

घर में मांगलिक उत्सब की तैयारियों में दिन का अधिकांश भाग लग सकता है, जिससे दिन चर्या में परिवर्तन होने की प्रवल सम्भावना है। प्रियजन को साथ लेकर काम करें, इससे आसानी होगी। जहां तक सवाल कार्यक्षेत्र का है तो काम में अडचनें तो आयेगीं परन्तु उनसे घबराने की जरूरत नहीं है इन्हें आप बुध्दि बल से हल कर सकेगें। सेहत के हिसाब से शारीरिक कष्ट हो सकता है लापरवाही ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *