UP: राजधानी में धारा 144 लागू लखनऊ में 10 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। लखनऊ पुलिस ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि, 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को शबे बरात है। इसके साथ ही विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इसलिए विशेष सतर्कता के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।










Leave a Reply