8.2.2023
आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राशिफल
- तिथि: तृतीया
- माहः फाल्गुन
- पक्षः कृष्ण
सूर्योदय: 07:09 AM
सूर्यास्त: 06:01PM - नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी
मेष
आज सुबह से ही आप तनावमुक्त होने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। प्रियजन के सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण आपको लाभ मिल सकता है। कोशिस करें कि जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न हो। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी और दिन मनोनुकूल बीतेगा।
वृषभ
आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा और मेहनत से आर्थिक लाभ बढेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ़ भी रुचि बढ़ सकती है और अपनी निजी वस्तुओं को संभालकर रखने की सलाह है। स्वास्थ्य के हिसाब से आपको किसी भी तरह की परेशानी नही होगी और दिन शुभ बीतेगा।
मिथुन
घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और कार्यक्षेत्र का विस्तार मेहनत के अनुरूप हो सकेगा।प्रतिस्पर्धा से हटकर बुद्धिबल का सही प्रयोग करके समस्त कठिनाइयाँ दूर हो सकेगीं। प्रिय जन की सलाह आज बड़े काम आ सकती है यात्रा के दौरान सावधानी अपेक्षित है। सेहत को अनदेखा न करें।
कर्क
आज आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएँ बनेंगी, जो साकार हो सकेगी और उनका लाभ भविष्य में मिलेगा। शायद आज प्रियजन से मुलाकात न हो पाये अतः सम्पर्क बनाये रखने की जरूरत होगी।
सिंह
आज कुछ अच्छे और नए लोगों से मित्रता का हाथ बढ सकता है साथ ही व्यापार में आशानुकूल लाभ की संभावना है। किन्हीं मामलों में संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है परन्तु स्वास्थ्य के हिसाब से दिन उत्तम रहेगा। कोशिस करें कि आज के दिन का पूरा-2 सदुपयोग हो।
कन्या
आपका आज का भविष्यफल इस प्रकार है आज आपके द्वारा बनाई गई सभी नवीन योजनाएँ साकार हो सकेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सबके साथ अपने व्यवहार मे सुधार लाने का प्रयास करें फ़ायदा होगा। आज कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है अन्य मामलों में दिन मंगलमय रहने की उम्मीद है
तुला
आज आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है क्योंकि रुका धन प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार या प्रियजन के साथ कहीं जाना भी पड सकता है। नये लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर रिश्तों में बदल सकती है। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहें। सेहत पर ध्यान दिये जाने की जरूरत होगी।
वृश्चिक
आज पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूर्ण होंगे परन्तु व्यापार, रोजगार में समय पर निर्णय लेने की जरूरत होगी। समय का सदुपयोग किया जाना चाहिये परन्तु ध्यान रहे किसी से उधार लेकर बड़ा निवेश करने की बात फ़िलहाल टाल दें तो बेहतर होगा। घर परिवार की स्थिति पूर्ववत रहेगी।
धनु
आज आपके द्वारा किये गये कार्यों की समाज में प्रशंसा होगी और साथ ही व्यक्तिगत कामों में उन्नति मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से बचने की जरूरत होगी। प्रियजन के आग्रह पर कहीं जाना भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मनोबल बढेगा, अन्य मामलों में दिन अच्छा बीतेगा ।
मकर
आज व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही उत्तेजना दिखाने से बचें अन्यथा कार्यों में और उलझन आ सकती है। अधिक खर्च करने से बचें और बच्चों की तरफ़ ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है सेहत के हिसाब से दिन शुभ है ।
कुंभ
आज कई माइनों से खर्चों में कमी आने की सम्भावना है। विद्यार्थियों की पठन-पाठन में रुचि बढेगी और साथ ही बच्चों को वाहन आदि से दूर रखने की सलाह दी जाती है। कार्य क्षेत्र से सम्बन्धित यात्रा लाभप्रद रहेगी और छोटे-2 प्रयास भी तुरंत फलदायी होंगे। खुद पर आलस्य को हावी न होने दें ।
मीन
आज पारिवारिक समस्याओं की तरफ ध्यान दिये जाने की जरूरत होगी, इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिये। आपके कार्य में विरोधियों के द्वारा बाधाएँ उत्पन्न की जा सकती हैं अत: सतर्क रहें। सम्मान व यश बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। और सेहत उत्तम रहेगी









Leave a Reply