UP: 20 फरवरी से शुरू हो सकता है विधानसभा सत्र, 21 को पेश होगा बजट
UP विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हो सकता है। सरकार अगले दिन यानी 21 फरवरी को सदन में बजट पेश करेगी। इस बजट में सरकार युवाओं के लिए कई बड़े एलान कर सकती है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का संयुक्त सत्र में अभिभाषण होगा। इसके बाद अपना दल के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन पर शोक प्रकट किया जाएगा। फिलहाल बजट सत्र को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।










Leave a Reply