सपा ने अपने कुनबे का किया विस्तार, कार्यकारिणी में 5 और लोगों को जगह
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए कार्यकारिणी में एक बार फिर बदलाव किया है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए चार सवर्ण और एक ओबीसी नेता को शामिल किया है । कार्यकारिणी में ओम प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप, विनय तिवारी, नीरज सक्सेना और राम प्रसाद चौधरी को शामिल किया गया है। अब सपा के कुनबे में 69 प्रमुख सदस्य हो गए हैं।










Leave a Reply