गमले चोरी होने पर अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज
यूपी इनवेस्टर्स समिट में मेहमानों के स्वागत में लगाए गए गमलों के चोरी होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि माननीय से निवेदन है कि थोड़ा ‘इनवेस्टमेंट’ सुरक्षा पर भी करें। मुख्यमंत्री जी के आवास से फूलों के गमले चोरी होने की खबर उच्च सुरक्षा क्षेत्र के लिए शोभनीय नहीं है। माननीय से आग्रह है विविध रंगों के फूलों को भी बचाइए और विविधता की सुगंध को भी ।










Leave a Reply