आज का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल राशिफल
- तिथि: द्वितिया
- माहः फाल्गुन
- पक्षः कृष्ण
- सूर्योदय: 07:09 AM
सूर्यास्त: 06:00 PM
- नक्षत्र: मघा
- शुभ मुहूर्त : अभिजीत 12:13 am से 12:56 pm तक
- राहुकाल: दोपहर 03:18 बजे से 4:39 बजे तक
मेष
आज कोई भी कार्य करते समय ध्यान से करें अन्यथा समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। व्यापार में कुछ मन्दी रहने की आशंका है अतः लापरवाही न करें। परिवार में संतोष बना रहेगा। पूर्व मे किए गए कार्य फलीभूत होंगे और सेहत के लिये दिन शुभ है
वृषभ
यदि परिवार या प्रियजन के हित में निर्णय लेना पडे तो विलम्ब न करें। विद्यार्थियो के लिये प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं और कार्यक्षेत्र में कार्य सुचारु रूप से चलता रहेगा। आज रिश्तेदारी के मांगलिक आयोजन में भाग लेने भी जाना पड़ सकता है। सेहत की तरफ़ ध्यान दिये जाने की सलाह दी जाती है
मिथुन
आज आप परिवार वालों से किसी महत्वपूर्ण सन्दर्भ में विचार-विमर्श करने का मन बना सकते हैं। कार्यो की सफ़लता के लिये आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। जबकि सम्बन्धों में निकटता आयेगी और स्वास्थ्य के लिये दिन शुभ रहने वाला है ।
कर्क
आज आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना होगा जबकि पूर्व से चले आ रहे कानूनी मामलों का हल मिल जाने की उम्मीद दिखती है। परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। प्रियजन से भेंट होगी और उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य के हिसाब से तीखे भोजन से बचने की सलाह दी जाती है
सिंह
आज पुराने संबंधों में वृद्धि होने की सम्भावना है और जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं जबकि नौकरी पेशा जातको के लिये यात्रा का संयोग बनता दिख रहा है। सड़क पर चलते समय ध्यान से चले तथा बच्चों को भी सलाह दें ।
कन्या
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी और मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके अलावा आपको घर की जरूरतों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है और साथ ही अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सेहत के लिये दिन शुभ है
तुला
आज प्रियजन से किसी भी बात पर बहस हो सकती है और यदि ऐसा होता है तो स्थिति को बिगडने से रोकें। घर वालों की बात का भी सम्मान करें। व्यापार में प्रगति के योग दिखते हैं और आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। अनुभवी क्षेत्र में पैसा लगाने में कोई हर्ज नहीं है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक
पारिवारिक अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी और कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम होगा, अत: मन लगाकर कार्य को किया जाना चाहिये । मधुर सम्बन्धों के लिये प्रियजन को समय दें। सेहत के हिसाब से दिन शुभ है ।
धनु
कार्य क्षेत्र में मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करने की जरूरत होगी और जल्दबाजी करने से परिणामों में विलम्ब हो सकता है अतः इस बात का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा परन्तु आज के दिन खान-पान में सावधानी रखनी होगी। शिक्षा-साक्षात्कार और प्रेम सम्बन्धों के लिये समयअनुकूल कहा जा सकता है।
मकर
आज परिवार के किसी भी सदस्य पर अनावश्यक क्रोध न करें इससे पारिवारिक सुख बढ़ेगा और आज विद्यार्थियों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आपकी बुद्धिमत्ता से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिल सकेगा और अन्य मामलों में दिन सामान्य है।
कुंभ
घर परिवार की स्थिति मनोनुकूल रहेगी और प्रियजन का सहयोग मिलेगा अतः समय का सदुपयोग करें। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं और कार्य क्षेत्र में नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। आज के दिन आपको यतायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, ध्यान दें।
मीन
लम्बे समय से व्यवसाय से जुड़ा कोई भी तनाव समाप्त होने की सम्भावना है और सम्बन्धियों के कारण आपको फ़ायदा मिल सकता है जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज कुछ नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा कर सकते है साथ ही निवेश की योजना को आखिरी रूप दिया जा सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन अच्छा रहने के योग है ।









Leave a Reply