भारतीय किसान कल्याण संघ ने करछना में उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
सी बी आई जांच कर उत्कर्ष के हत्यारो को गिरफ्तार किया जाय —– एस बी सिंह
प्रयागराज बना किसान हत्यारों का अड्डा —– धर्मेंद्र मिश्रा
हत्यारे न पकड़े गए तो पुनः दिल्ली घेरने पर मजबुर होगा संघ —– विकास मिश्रा
करछना प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी करछना को पांच सुत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमे संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि तत्काल सी बी आई जांच कर हत्यारों को गिरफतार किया जाए। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि यदि प्रशासन देर करता है तो पुरे प्रदेश के किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। आज प्रयागराज किसान हत्यारों का अड्डा बन चुका है प्रशासन हत्या रोकने में विफल।।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि किसानों पर उत्पीड़न रोका जाए। ज्ञापन में मुख्य रूप से हत्यारों की गिरफ्तारी, किसान परिजन की सुरक्षा, किसान सुरक्षा कानून, आए दिन किसान उत्पीड़न हो रहा है प्रदेश में किसान की हत्याएं रोकने का कानून बनाया जाए।इन सभी पांचों विंदुओ पर तत्काल निर्णय लिया जाए। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विकास मिश्रा कौंधियारा ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह,विनय पांडेय सचिव, त्रिवेणी प्रसाद सिंह वरिष्ठ महासचिव, हरिशंकर निषाद सचिव,ओम प्रकाश पांडेय उपाध्यक्ष, कमलेश पाल उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र दुबे, सुखेंद्र सिंह पूर्व प्रधान,शुभम यादव, जनार्दन सिंह जिला उपाध्यक्ष, विनय सिंह,ओम प्रकाश शुक्ला,मदन द्विवेदी सहित दो दर्जन किसान नेताओं ने ज्ञापन दिया।













Leave a Reply