पाकिस्तान से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी, आज ACC की मीटिंग
पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छिनने का डर है। ऐसे में आज बहरीन में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की इमरजेंसी मीटिंग होनी है, जिसे PCB के चेयरमैन नजम सेठी ने बुलाया है। इसमें ACC के अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहेंगे। सितंबर में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर BCCI के सचिव जय शाह ने साफ कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में एशिया कप UAE या श्रीलंका में शिफ्ट किया जा सकता है।










Leave a Reply