सुहागरात से पहले ही दूल्हे ने लगा ली फांसी
प्रयागराज के करमा बालापुर गांव में शादी के तुरंत बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय नागेश किराने की दुकान चलाता था। सोमवार को उसकी शादी हुई थी। दुल्हन के स्वागत में इधर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। उधर बेडरूम में नागेश फंदे से लटक गया। उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।









Leave a Reply