आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व पूर्व प्रधान द्वारा पोषाहार बेचने का मामला आया सामने
प्रयागराज – हंडिया तहसील प्रतापपुर ब्लाक के खखैचा ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं पूर्व प्रधान लालचंद्र यादव की मिली भगत से कई वर्षों से सरकार द्वारा बच्चों को दिया जाने वाला पोषाहार सामग्री बेच दिया जाता था यह खुलासा तब हुआ जब कल बुधवार को सैव्या यादव जो पूर्व प्रधान लालचंद यादव की पत्नी है तथा आंगनबाड़ी की एक कार्यकर्ती की मृत्यु हो जाने के कारण उसका भी चार्ज लेकर दोनों के हिस्से का पोषाहार सामग्री अपने पति के साथ मिलकर सोरों बाजार के एक दुकानदार रामबाबू के हाथ बेच रही थी उसी समय वर्तमान प्रधान मिठाईलाल भारतिया गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर पहुंचे और रंगे हाथों पकड़ लिया जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है पकड़े जाने पर कार्यकर्ती व उसका पति भड़क गए तथा कहने लगे विधायिका जी को फोन लगाता हूं मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।
वर्तमान प्रधान ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी है।
इस अवसर पर गांव के संभ्रांत व्यक्ति मूलचंद मिश्र,बब्बन मिश्र,बी.एल.पाल आदि लोग मौजूद थे












Leave a Reply