Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

BIG BREAKING : 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

BIG BREAKING : 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अब तक की सबसे ब
ड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया कि 7 लाख
BREAKING: बजट में महिलाओं के लिए बड़ा
एलान

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र का एलान किया है। इसके तहत 2 साल तक के लिए 2 लाख का निवेश करने पर महिलाओं को 7.5% ब्याज दिया जाएगा। वहीं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अधिकतम सेविंग की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिलता है।

बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा ? देखें सब कुछ

*विदेशी किचन चिमनी खरीदना महंगा

*चुनिंदा चीजों पर सीमा शुल्क 13 फीसदी किया
गया

*खिलौने, साइकिल, आयातित ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे

*इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती होंगी कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे

  • विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी सोना और प्लेटिनम महंगा, सिगरेट महंगी
    LED TV सस्ती, इंपोर्टेड दरवाजे महंगे

बजट पेश होते ही झूम उठा बाजार, आसमान चढ़ा सेंसेक्स

बजट पेश होते ही शेयर बाजार झूम उठा है। सेंसेक्स करीब 1050 अंक तो निफ्टी करीब 277 अंक चढ़ गया है। सेंसेक्स अभी 60,500 के लेवल पर ट्रेड हो रहा है। वहीं निफ्टी 17,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बजट में आधार धारकों के लिए बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आधार कार्ड पर बड़ी घोषणा की है। अब से डिजी लॉकर में सेव किया गया आधार भी एड्रेस प्रूफ माना जाएगा। यानी आप डिजिटल आधार या डिजी लॉकर में सेव आधार को एड्रेस प्रूफ की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे आधार की फिजिकल कॉपी हमेशा साथ रखने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही PAN कार्ड को बिजनेस का मुख्य आधार माना जाएगा। वित्त मंत्री ने KYC को आसान करने की बात भी कही।

बजट में क्या खास?

  • कम विकसित ब्लॉक की पहचान कर उनका विकास @ पूंजीगत खर्चों के लिए ₹10 लाख करोड़ तय
  • ट्रांसपोर्ट-इंफ्रा के लिए ₹75 हजार करोड़
  • अर्बन इंफ्रा के लिए ₹10 हजार करोड़
  • हेलीपोर्ट्स और एरोड्रम भी बनाए जाएंगे
  • ई-न्यायालय योजना का तीसरा चरण शुरू होगा
  • आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के लिए 3 नए केंद्र बनेंगे
  • 5-G के लिए 100 नई प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी

ग्रीन एनर्जी पर बजट में फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट सत्र को संबोधित कर रही हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने ग्रीन एनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरित विकास पर केंद्र सरकार 19700 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वैकल्पिक ऊर्जा पर सरकार का फोकस है। इसके साथ ही बायोगैस पर भी सरकार फोकस कर रही है। यही नहीं, खेती में बायो फर्टिलाइजर पर भी जोर दिया जाएगा। ताकि कार्बन उत्सर्जन घटाया जा सके।

बजट में किसानों के लिए क्या ?

  • ₹20 लाख करोड़ तक बढ़ाया जाएगा किसानों के लिए
    ऋण का लक्ष्य
  • किसानों के लिए डिजिटल ट्रेनिंग
  • कमजोर किसानों के लिए सहकारिता मॉडल
  • मछली पालन के लिए 6 हजार करोड़
  • खेती में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने पर जोर
  • खेती में स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे
  • बागवानी योजनाओं के लिए ₹22 हजार करोड़
  • कीटनाशक के लिए 10 हजार बायो इनपुट सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *