जस्टिस राजेश बिंदल अब सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे
इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल अब सुप्रीम कोर्ट में जज होंगे। इलाहाबाद HC के चीफ जस्टिस से पहले वह कलकत्ता हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे। गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार को भी सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को सिफारिश भेजी गई है। बता दें कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों के पद हैं, जिसमें 27 जज कार्यरत हैं।










Leave a Reply