समझने और समझाने का समय खत्म, अब सीधे कार्रवाई : AK शर्मा
बिजली एजेंसियों पर यूपी सरकार ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल देने वाले एजेंसियों व अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अब समझाने व सिखाने का समय खत्म हो गया है। लापरवाही बरतने पर अब सीधे कार्रवाई होगी। लखनऊ में समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कार्यों व सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।










Leave a Reply