Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अगले महीने से शुरू होगी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया

अगले महीने से शुरू होगी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया

वाराणसी में कैंट से गोदौलिया तक देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया फरवरी से शुरू होगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। रूट में पड़ने बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। वाराणसी मंडलायुक्त कौशल ने कहा कि रोपवे निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिलेगा। बता दें कि कैंट से गोदौलिया जाने में अभी 35 मिनट लगता है। रोपवे बनने से यह समय घट कर 17 मिनट पर पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *