माघ मेलाः पंडाल में आग से 5 लोग झुलसे
प्रयागराज के माघ मेले में भारद्वाज महोत्सव के पंडाल में आग लगी है। हादसे में 5 श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए हैं। श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। मेले में जाने वाले हर रास्ते पर जाम लग गया है। फायर ब्रिग्रेड मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर का वॉल्व फटने से यह हादसा हुआ है।










Leave a Reply