Union Budget 2023: होम लोन से लेकर टैक्स स्लैब पर मिल सकती है राहत
2024 में आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये आखिरी पूर्ण बजट है। सरकार से इस साल उम्मीद है कि नए टैक्स रिजिम में आयकर में 30 फीसदी और 25 फीसदी वाले टैक्स स्लैब को कुछ छूट दी जाएगी। टैक्स के जानकार चाहते हैं कि सरकार 5 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री कर दे, जिससे आम टैक्सपेयर को कुछ राहत मिल सके। इसके अलावा सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.5 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी जाए जो फिलहाल 3 लाख रुपए है।










Leave a Reply