Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर विशेष”

सरदार पतविंदर सिंह,मतदाता प्रतिशत बढ़ाने में प्रयासरत l

“राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर विशेष”

नैनी प्रयागराज / सरदार पतविंदर सिंह बाल्यवस्था से मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए ब्लैक प्लेकार्ड पर विभिन्न सूक्ति वाक्य लिखकर प्रयागराज सहित देश के विभिन्न प्रदेशों की राजधानी में नियमित बराबर भ्रमण कर सरदार पतविंदर सिंह लोकतंत्र एवं राष्ट्रवाद को मजबूत करिएगा का आह्वान मतदान कर उंगली में नीली स्याही जरूर लगाकर आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करते हैं l सरदार पतविंदर सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ीl पिछले 30 वर्षों से पूरे कुंभ,अर्धकुंभ,माघ मेला क्षेत्र में मतदान अवश्य करें,लोकतंत्र मजबूत करें का संदेश विभिन्न माध्यमों से देते हैंl बताते चलें कि सरदार पतविंदर सिंह जैसे भिखारियों के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रांगण में बैठकर मतदाताओं को प्रेरित,मतदाताओं की चरण पादुका साफ कर,मतदाताओं के चरण धोकर,अपने नग्न शरीर पर सूक्ति वाक्य लिखकर,दीवार लेखन,चौपाल लगाकर,नंगे पांव पदयात्रा एवं साइकिल यात्रा,सब से
आश्चर्यजनक बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने मुंह पर कालिख पोतने में भी संकोच नहीं किया मतदाताओं के बीच में भ्रमण करते रहे,जूते चप्पलों की माला पहन कर,गधे पर सवार होकर भ्रमण,मतदाताओं (युवाओं) के चरण पादुका हाथों में सजो कर एक कदम मतदान की ओर,बस एक ही उद्देश्य रहा कि मतदान 100% हो जाएl सरदार पतविंदर सिंह ने कुंभ 2019 के दौरान लाखों श्रद्धालु के मध्य 50 दिनों तक संगम पर रहे इस दौरान 22 करोड श्रद्धालुओं के आने की सरकारी आंकड़ा है समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह नियमित रूप से (मतदाताओं) श्रद्धालुओं को राष्ट्रभक्ति,देश प्रेम के साथ,मतदान अवश्य करें,करने को कहा कुंभ में हिंदी पट्टी के राज्यों मसलन मध्यप्रदेश.राजस्थान,झारखंड,
बिहार.छत्तीसगढ़,हरियाणा के लोग खासे प्रभावित हुए उन्होंने अपने अपने शहर कस्बों में जाकर लगने वाले लोकतंत्र के कुंभ (स्नान) मतदान की बात बताई और जो खूब चली क्योंकि कई प्रांतों से(श्रद्धालुओं) मतदाताओं ने मतदान कर”सेल्फी”हमें भेजी कि हमने राष्ट्रवाद को मतदान कर दियाl सरदार पतविंदर सिंह का माघ मेला 2023 क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का अभियान बराबर चला रहे हैं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को विशेष रूप से स्वच्छता प्रहरीयों के चरण पादुका धोकर मतदान के महत्त्व के बारे में बताएंगेl बालेश्वर तिवारी,मनीष मिश्रा,गोपी तिवारी,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर कई गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *