मकान बेच कर ले लिया पैसा नहीं दे रहा कब्जा
करारी कौशांबी करारी थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी मुलायम सिंह पुत्र राम सजीवन ने करारी थाना अध्यक्ष को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वीरेंद्र कुमार पुत्र बुधराम ने 3 वर्ष पहले उसके हाथ 40 हजार रुपए में मकान बेचा था मकान बिक्री का पैसा 40 हजार रुपए वीरेंद्र कुमार ने ले लिया है लेकिन मकान खाली करके अब उसे कब्जा नहीं दे रहा है शिकायतकर्ता मुलायम सिंह का कहना है कि मकान बेचकर पैसा लेने के बाद मकान ना देकर वह ठगी और धोखाधड़ी कर रहा है पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है
पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900









Leave a Reply