मौनी अमावस्या: संगम तट पर उमड़ा जनसैलाब आज मौनी अमावस्या है। इस खास मौके पर माघ मेले में आए श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। देर रात से ही श्रद्धालुओं का रेला संगम तट पर उमड़ने लगा। श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाने के बाद विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चन कर दीपदान किया। कंपकंपाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम न हुई। घाटों के अलावा पूरे मेले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।










Leave a Reply