भारत के लिए टेंशन, नेपाल बॉर्डर पर चीन बना रहा बांध
चीन 2021 से माबजा जांगबो नदी पर विशाल बांध बना रहा है। यह ट्राइजंक्शन से कुछ ही दूरी पर है। सैटेलाइट तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। उत्तराखंड के पास बन रहे इस बांध से चीन इलाके के पानी पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर सकता है। भविष्य में चीन भारत के लिए टेंशन भी बढ़ा सकता है। यह बांध उत्तराखंड के कालापानी के पास है और कालापानी व लिपुलेख को लेकर भारत व नेपाल के बीच सीमा विवाद है।










Leave a Reply