आम की डाल तोड़ने के विवाद में हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार
कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर सवरो महमदपुर गांव में आम की डाल तोड़ने के विवाद में एक युवक को 2 लोगों ने इतनी बेरहमी से पीटा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
घटनाक्रम के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर सवरो महमदपुर गांव में आम की पेड़ की पत्ती और डाल तोड़ने के विवाद में गांव के शिव कुमार पुत्र मिठाई लाल वा राम कलंदर पुत्र सुलेमान ने राजेंद्र कुमार उम्र 25 वर्ष भजनलाल को लाठियों से बेरहमी से पीट दिया था घायल अवस्था में राजेंद्र कुमार को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान राजेंद्र कुमार की 18 जनवरी को मौत हो गई है राजेंद्र की पत्नी रानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने 2 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी शिव कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी फरीदपुर सांवरो को करारी थाना क्षेत्र के महमदपुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त की निशानदेही पर आला क़त्ल डंडा पुलिस ने बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900









Leave a Reply