Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२० जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – त्रयोदशी प्रातः – ०७:२६ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – मूल दिन – १०:४७ मि. तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा।
योग – व्याघात सायं – ०५:५४ मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की – ०७:२६ मि. से सायं – ०५:५८ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मूल का दिन – १०:४७ मि. तक है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४४ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२४ मि.।
व्रत – मास शिवरात्रि।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – मास शिवरात्रि व्रत,भद्रा पाताल की प्रात: – ०७:२६ मि. से सायं – ०५:५८ मि. तक।

कल विशेष – मौनी अमावस्या,शनैश्चरी अमावस्या,स्नान,दान श्राद्ध आदि की अमावस्या,आज मौन व्रत धारण कर स्नान,दान,पूजा आदि करना चाहिए,आज प्रयाग में एवं पश्चिम वाहिनी गंगा में स्नान का अधिक महत्व है,शनि ग्रह शांति हेतु उत्तम दिन,द्वापरयुगादि,मन्वादि,त्रिवेणी अमावस्या,राष्ट्रीय माघमास आरंभ,यायी जययोग रात्रि – ०२:५३ मि. से,अभिजित नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – ०३:०५ मि. पर।

मेष राशि – आज दिन ठीक नहीं है।चोट-चपेट,चोरी एवं विवाद आदि से हानि संभव है।किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है।अपरिचितों पर अतिविश्वास बड़ी हानि दे सकता है।समय पर काम पूर्ण नहीं होने से चिंता रहेगी।व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।घर के वृद्धजनों का विशेष ध्यान देना होगा।विवाद को बढ़ावा न दें।राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी।मित्र व संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे।

मिथुन राशि – आज संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे।भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे रोजगार में वृद्धि होगी।परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि – आज दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी।किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।कानूनी अड़चनें दूर होगी।व्यवसाय ठीक चलेगा।प्रसन्नता में वृद्धि होगी।दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

सिंह राशि – आज दिन शुभप्रद है।कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं।स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता है।नौकरी में प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है।बाहरी लोगों से संभल कर रहें।

कन्या राशि – आज सगे संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।यात्रा सफल रहेगी।बौद्धिक कार्य पूर्ण लाभ देंगे।कोई अपरिचित मार्गदर्शक मिल सकता है।प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

तुला राशि – आज अपनों के व्यवहार से कष्ट होगा।कार्य में मेहनत अधिक होगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।चिंता तथा तनाव रहेगा।दूसरों से अपेक्षा न करें।वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृश्चिक राशि – आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।घर से दूर प्रवास की योजना बनेगी।आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

धनु राशि – आज अतिथियों का आगमन होगा।अच्‍छी खबर प्राप्त होगी।प्रसन्नता में वृद्धि होगी।व्यवसाय ठीक चलेगा।संपत्ति एवं मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है।लाभ नहीं होगा।

मकर राशि – आज पारिवारिक तनाव रहेगा तथा घर से सहयोग नहीं मिलेगा।उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें।दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है परन्तु धैर्य रखें।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ राशि – आज थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि संभव है।समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।बाहर जाने का मन बनेगा।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन राशि – आज पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।व्यवसाय ठीक चलेगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।प्रसन्नता रहेगी।परिवार में मतभेद हो सकता है।विवाद न करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *